Kumbh Mela Katha – कुम्भ मेला की कथा कुम्भ मेला की पौराणिक कथायें – समुद्रमन्थन से प्राप्त अमृत कलश की कथा हिन्दु धर्म ग्रन्थों में प्राप्त वर्णन के अनुसार, समुद्रमन्थन एक अत्यन्त दुर्गम कार्य था। यह कठिन कार्य असुरों की सहायता के बिना सम्भव नहीं था। अतः समस्त देवगण, असुरों के समक्ष यह समझौता करने हेतु गये कि, समुद्रमन्थन से प्राप्त होने वाले सभी दिव्य रत्न देव एवं दानवों में समान मात्रा में वितरित किये जायेंगे। उन रत्नों में दिव्य अमृत भी सम्मिलित था। समुद्रमन्थन से अमृत कुम्भ प्रकट होते ही देवताओं एवं दानवों में अमृत कुम्भ पर एकाधिकार करने…


