Dhanteras Vrat Katha – धनतेरस व्रत कथा धनतेरस व्रत कथा – देवी लक्ष्मी एवं कृषक की कथा एक समय, देवी लक्ष्मी ने भगवान विष्णु से पृथ्वी पर उनके साथ भ्रमण हेतु चलने का आग्रह किया। भगवान विष्णु ने देवी लक्ष्मी के आग्रह को स्वीकार कर लिया, किन्तु उन्होंने देवी लक्ष्मी से यह वचन देने का आग्रह किया की वह पृथ्वीलोक की माया के प्रलोभन में नहीं आयेंगी तथा दक्षिण दिशा की ओर दृष्टि नहीं डालेंगी। देवी लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को उनके कथनानुसार वचन दे दिया। भगवान विष्णु एवं देवी लक्ष्मी के पृथ्वीलोक पर भ्रमण के समय अपने चञ्चल स्वभाव…


