Patan Devi Shakti Peeth – पाटन देवी शक्ति पीठ स्थान: पटना, बिहार पूजी जाने वाली शक्ति: माँ सर्वानंदकारी पूजे जाने वाले भैरव: वैद्यनाथ शरीर का अंग: दाहिनी जांघ निकटतम हवाई अड्डा: जय प्रकाश नारायण पटना के मध्य में स्थित पाटन देवी शक्ति पीठ शहर के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है, माना जाता है कि यहीं सती की दाहिनी जांघ गिरी थी। यह मंदिर नारी शक्ति का प्रतीक है और शक्ति भक्तों के बीच इसका बहुत महत्व है।


