भारत में सबसे अधिक पूजनीय मंदिरो में से एक हिंदू तीर्थस्थल, माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर जम्मू और कश्मीर के कटरा में त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित है। दुनिया भर से हिंदू श्रद्धालु इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर आते हैं, जहां कहा जाता है कि देवी मां या माता वैष्णो देवी उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इस धार्मिक स्थान को सबसे महत्वपूर्ण शक्तिपीठ माना जाता है क्योंकि मान्यता है कि यहां देवी सती की खोपड़ी गिरी थी।


